भोलेनाथ की भक्ति में दौड़ीं 3 बालिकाएं, 75 KM की डाक कावड़, ओंकारेश्वर से दौड़कर पहुंचीं महादेवगढ़

खंडवा की रिया पटेल, शानू गुर्जर और नंदनी सेन ने ओंकारेश्वर से कावड़ में जल भरा और करीब 75 किलोमीटर की दूरी दौड़ते हुए तय कर खंडवा पहुंचीं. तीनों ने महादेवगढ़ पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. रास्ते में जब लोगों ने इन बेटियों को कावड़ लेकर दौड़ते देखा तो हर कोई उनकी भक्ति और हौसले को देखकर हैरान रह गया.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP