भोपाल

भोपाल- 106 छात्रावासों में 8 सितंबर से मेस संचालन अनिवार्य: राज्यमंत्री कृष्णा गौर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने आज मंगलवार को मंत्रालय में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए संचालित 106 छात्रावासों में 8 सितंबर से मेस संचालन अनिवार्य रूप से शुरू करने के निर्देश दिए।

उन्होंने विद्यार्थियों को पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन समय पर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना का पोर्टल वर्षभर खुला रखने और हर तीन माह में साक्षात्कार आयोजित करने के निर्देश दिए।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।