भोपाल में 15 जनवरी को सेना दिवस परेड-2027, तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने की समीक्षा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल में प्रस्तावित सेना दिवस परेड-2027 की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। 15 जनवरी 2027 को होने वाले इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर स्मार्ट सिटी कार्यालय में विभागीय बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि सेना दिवस परेड का आयोजन भोपाल के लिए गौरव का विषय है।
उन्होंने सभी संबंधित विभागों को अपने दायित्व पूरी जवाबदेही और बेहतर समन्वय के साथ तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने भारतीय सेना के कर्नल सनी जुनेजा और कर्नल सुब्रत मिश्रा के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।
साथ ही सैन्य अधिकारियों की ओर से दिए गए प्रस्तावों और दिशा-निर्देशों का प्राथमिकता के आधार पर पालन सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, नगर निगम भोपाल, भेल, सीपीए सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ---- भोपाल में 15 जनवरी को सेना दिवस परेड-2027
सेना दिवस परेड की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश सैन्य अधिकारियों से बेहतर समन्वय पर जोर