भोपाल

भोपाल में 15 जनवरी को होगा सेना दिवस समारोह, “आपकी सेना आपके पास” थीम पर होंगे विभिन्न आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भोपाल में 15 जनवरी को होगा सेना दिवस समारोह, “आपकी सेना आपके पास” थीम पर होंगे विभिन्न आयोजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने भेंट की। लेफ्टिनेंट जनरल अरविंद चौहान और मेजर जनरल विकास लाल सहित अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को 15 जनवरी 2027 को भोपाल में प्रस्तावित सेना दिवस समारोह का आमंत्रण दिया। अधिकारियों ने “आर्मी डे परेड-2027, आपकी सेना आपके पास” की अवधारणा और कार्यक्रम की तैयारियों की दी जानकारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने भेंट की। लेफ्टिनेंट जनरल अरविंद चौहान और मेजर जनरल विकास लाल सहित अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को 15 जनवरी 2027 को होने वाले सेना दिवस के कार्यक्रम का आमंत्रण दिया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को “आर्मी डे परेड-2027, आपकी सेना आपके पास” की अवधारणा की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री को बताया गया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। सेना दिवस के अवसर पर भोपाल में प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों और तैयारियों से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोजनों को गरिमामय बनाने के लिए राज्य शासन आवश्यक सहयोग करेगा और विभिन्न विभाग कार्यक्रमों में सहभागी होंगे।

------- बाइट- डॉ मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मप्र

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।