भोपाल में 150 हारमोनिका वादकों ने एक मंच पर रची सुरों की अनूठी धुन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में सामूहिक प्रस्तुति ने बिखेरा संगीत का रंग
नया रिकॉर्ड बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास
भोपाल, अक्टूबर 04: राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में शनिवार को अनूठा संगीत-मय आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 150 हारमो-निका वादकों ने एक ही मंच पर एक साथ माउथ ऑर्गन बजाकर सामूहिक प्रस्तुति दी। अनेक वादकों के सुरों और तालमेल ने इस आयोजन को विशेष बनाया। एक ही मंच पर 150 हारमोनिका वादकों की सामूहिक प्रस्तुति नया रिकॉर्ड बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास रही।