भोपाल- 24 अगस्त को कुशाभाऊ ठाकरे सेंटर में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव
NEWS
अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान द्वारा “कंट्रीब्यूशन ऑफ सेंट्रली फंडेड इंस्टीट्यूशंस फॉर समृद्ध मध्यप्रदेश@2047” विषय पर 24 अगस्त को कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 11 बजे इसका शुभारंभ करेंगे।
कॉन्क्लेव की थीम “वन इंस्टीट्यूट–वन प्रॉमिस” है। इसमें 130 से अधिक केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल होकर मध्यप्रदेश के विकास, शोध, नवाचार और संस्थागत साझेदारी पर मंथन करेंगे।