भोपाल

भोपाल के 53 छात्रावासों में डेंगू से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भोपाल के 53 छात्रावासों में डेंगू से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान

डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले के 53 अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्रावासों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। शहरी क्षेत्र के 35 और ग्रामीण क्षेत्र के 18 छात्रावासों में विद्यार्थियों को मच्छरजनित बीमारियों के लक्षण और बचाव के उपाय बताए गए।

स्वास्थ्य टीमों ने फीवर सर्वे, लार्वा सर्वे, लार्वा विनिष्टीकरण और आवश्यक छिड़काव भी किया। विद्यार्थियों को पानी जमा न होने देने, स्वच्छता बनाए रखने, मच्छरदानी का उपयोग करने और बुखार आने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की सलाह दी गई।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में मच्छरजनित बीमारियों की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।