भोपाल- आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बैठक में संयुक्त संचालक श्री शर्मा ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक एवं पूर्ण सजगता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की महत्वपूर्ण इकाई हैं,प्रत्येक कार्यकर्ता अपने केंद्र पर हितग्राहियों को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराते हुए विभागीय योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।
उन्होंने जन विश्वास अभियान के अंतर्गत निर्धारित गतिविधियों एवं निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विभाग की प्रमुख योजनाओं एवं कार्यक्रमों के निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया।
संयुक्त संचालक ने विशेष रूप से कुपोषित बच्चों के प्रबंधन पर अधिक ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि SAM/MAM श्रेणी के बच्चों की नियमित पहचान, स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक उपचार एवं फॉलोअप सुनिश्चित किया जाए तथा उनके पोषण स्तर में सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं। कार्यकर्ताओं को बच्चों एवं उनके अभिभावकों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखने तथा उपलब्ध शासकीय सेवाओं का समुचित लाभ दिलाने के लिए भी निर्देशित किया गया।
बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं परिणामोन्मुख कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करानाहै विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।