भोपाल

भोपाल में अग्रसेन जयंती समारोह, मेधावी विद्यार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भोपाल में अग्रसेन जयंती समारोह, मेधावी विद्यार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

राजधानी भोपाल के अयोध्या बायपास स्थित करोंद क्षेत्र में अग्रवाल समाज द्वारा अग्रसेन जयंती पर तृतीय वर्ष-गांठ समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों का भी सम्मान किया गया और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल शामिल हुए। वरिष्ठ सलाहकार सुरेंद्र मित्तल और मार्गदर्शक कमल-कांत अग्रवाल सहित समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

-------

बाइट: कमलकांत अग्रवाल, समाजसेवी बाइट: डॉ. अनीता अग्रवाल, समाजसेवी

बाइट : श्वेता अग्रवाल, समाजसेवी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।