भोपाल

भोपाल में अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भोपाल में अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

भोपाल में आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस का आयोजन, अभियंताओं को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया

आपदा से बचाव के लिए तैयारी और जागरूकता जरूरी, घर और समुदाय से शुरू होती है आपदा तैयारी

भोपाल के आपदा प्रबंधन संस्थान में अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम “Resilient Starts at Home” यानी घर से शुरू होती है आपदा के प्रति तैयारी रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के संयुक्त संचालक डॉ. जॉर्ज वी. जोसेफ ने की।

इसमें यूनिसेफ की स्वच्छता विशेषज्ञ अंकिता गुप्ता सहित अन्य विशेषज्ञ उपस्थित रहे। इस अवसर पर नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण और जल संसाधन विभाग के अभियंताओं को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। इसका उद्देश्य आपदा जोखिमों की पहचान, नुकसान में कमी और प्रभावी तैयारी के लिए तकनीकी जानकारी एवं व्यावहारिक कौशल विकसित करना है।

----- बाइट

  1. डॉ. जॉर्ज वी. जोसेफ — संयुक्त संचालक, आपदा प्रबंधन संस्थान, भोपाल
  2. श्रीमती अंकिता गुप्ता — स्वच्छता विशेषज्ञ, यूनिसेफ
  3. तुषार गोलाईत — तकनीकी भूकंप विशेषज्ञ, आपदा प्रबंधन संस्थान, भोपाल
  4. सुचेता द्विवेदी — प्रशिक्षणार्थी

------

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।