भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वृद्धजन परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर: मंत्री कुशवाह, राज्यस्तरीय कार्यक्रम में 500 से अधिक वृद्धजन सम्मानित
वृद्धजनों के अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक, सौ वर्ष आयु पूर्ण वरिष्ठजनों का भी हुआ सम्मान
भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंती सभागार में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि वृद्धजन परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और ज्ञान से नई पीढ़ी को मार्गदर्शन मिलता है।
कार्यक्रम में 500 से अधिक वृद्धजनों को शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। मंत्री ने कहा कि वृद्धजनों का सम्मान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहना चाहिए। कार्यक्रम में 100 वर्ष की आयु पूरी कर चुके वरिष्ठजनों का भी सम्मान किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण और सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई।
----- बाइट: नारायण सिंह कुशवाह, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री, मप्र
----