व्यापार

भोपाल के बाजारों में त्योहारी रौनक से कारोबारियों को अच्छे सीजन की उम्मीद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भोपाल के बाजारों में त्योहारी रौनक से कारोबारियों को अच्छे सीजन की उम्मीद

त्योहारी सीजन से कारोबारियों को उम्मीद जरूरत और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे ग्राहक

त्योहारों से छोटे कारोबारियों को भी मिलते हैं अवसर

एंकर- त्योहारों का रंग, बाजारों की रौनक और खरीदारी का उत्साह। देशभर में त्योहारी सीजन ने बाजारों की रफ्तार बढ़ा दी है। ग्राहकों की चहल-पहल से व्यापारियों के चेहरों पर भी उम्मीद की चमक है। देखिए मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से डीडी न्यूज़ संवाददाता श्रेयश द्विवेदी की ये रिपोर्ट।

_ VO 1 — त्योहारों के आते ही बाजारों की तस्वीर बदलने लगी है। दुकानों पर सजा सामान, ग्राहकों की आवाजाही और खरीदारी की हलचल बाजारों में नई ऊर्जा भर रही है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी व्यापारी इस त्योहारी मौसम को कारोबार के लिहाज से अहम मान रहे हैं। कपड़े, मिठाइयां, इलेक्ट्रॉनिक्स, आभूषण और घरेलू सजावट से जुड़े कारोबारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बिक्री और रफ्तार पकड़ेगी।

_ BYTE — अजय ताम्रकार, बर्तन व्यवसायी, भोपाल

BYTE- अंकित अग्रवाल, सर्राफा कारोबारी, भोपाल

_ VO 2 — वहीं बाजारों की इस रौनक के केंद्र में हैं वे लोग, जो त्योहारों को खास बनाने के लिए खरीदारी में जुटे हैं। कोई परिवार के लिए नए कपड़े खरीद रहा है, तो कोई घर की सजावट और उपहारों की तैयारी में लगा है। बदलते दौर में खरीदारी के तरीके भी बदले हैं, लेकिन त्योहारों पर अपने घर और अपनों के लिए कुछ खास करने का उत्साह आज भी बरकरार है। लोग अपनी जरूरत और बजट के बीच तालमेल बिठाते हुए त्योहार की खुशियों को यादगार बनाने में जुटे हैं।

_ BYTE — शिवानी मीणा, ग्राहक _ VO 3 — त्योहारों की रौनक सिर्फ बाजारों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि इससे छोटे दुकानदारों, कारीगरों और कई दूसरे कारोबारों को भी अवसर मिलता है। ग्राहकों का उत्साह और व्यापारियों की उम्मीदें इस मौसम को खास बनाती हैं।

_ Closing PTC

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।