भोपाल

भोपाल- बरखेड़ा स्थित प्राचीन संत रविदास मंदिर से प्रारंभ होकर रविन्द्र भवन पहुंचेगी यात्रा

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार संत रविदास समरसता कलश यात्रा मंगलवार, 18 अगस्त को प्रातः 10 बजे प्राचीन संत रविदास मंदिर, डी-सेक्टर बरखेड़ा भेल से प्रारंभ होगी।

यात्रा बरखेड़ा बजरंग मार्केट, नेहरू मार्केट, विजय मार्केट, गोविंदपुरा थाना, चेतक ब्रिज, अंबेडकर चौराहा, एमपी नगर थाना, पुरानी जेल, पुरानी विधानसभा और राजभवन होते हुए रविन्द्र भवन पहुंचेगी।

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने यात्रा के प्रभावी,समन्वित एवं गरिमामय आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।