भोपाल में भारतीय हरमोनिका कम्युनिटी नेटवर्क के तत्वावधान में राष्ट्रीय मीट आयोजित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय हरमोनिका मीट आयोजित
देशभर से 180 प्रतिभागी कर रहे माउथ ऑर्गन प्रदर्शन
राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आज भारतीय हरमोनिका कम्युनिटी नेटवर्क के तत्वावधान में राष्ट्रीय मीट का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। दो दिवसीय इस आयोजन में देशभर से करीब 180 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। प्रतिभागी माउथ ऑर्गन की कला का प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से इस वाद्य यंत्र की संगीत परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।
कार्यक्रम में विभिन्न कलाकारों और संगीत प्रेमियों ने उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. संदीप जैन ने भी माउथ ऑर्गन की शानदार प्रस्तुति दी। राष्ट्रीय मीट के दौरान प्रतिभागियों को अपनी कला का प्रदर्शन करने के साथ-साथ एक-दूसरे से अनुभव साझा करने का अवसर भी मिल रहा है।
-------
होल्ड अप साउंड - डॉ. संदीप जैन, माउथ ऑर्गन कलाकार