भोपाल- भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय केंद्र भोपाल में तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस खेल महोत्सव का आयोजन
NEWS
इस अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय केंद्र भोपाल के क्षेत्रीय निदेशक अभिषेक सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय केंद्र भोपाल में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह ने फिटनेस, खेल सहभागिता, खेल उत्कृष्टता और खेल भावना को बढ़ावा देने के प्रति केंद्र की प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित किया।
समारोह ने युवाओं को खेलों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा खेलेगा भारत, जीतेगा भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।