भोपाल

भोपाल में भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा विश्व मानक दिवस के अवसर पर मानक महोत्सव आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भोपाल में भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा विश्व मानक दिवस के अवसर पर मानक महोत्सव आयोजित

भोपाल में विश्व मानक दिवस पर मानक महोत्सव आयोजित, किफायती स्वच्छ ऊर्जा और गुणवत्ता पर दिया गया जोर

भारतीय मानकों के अनुपालन से गुणवत्ता बढ़ाने पर चर्चा, उद्योगों में मानकीकरण और सतत विकास को मिलेगा बढ़ावा

भोपाल में भारतीय मानक ब्यूरो की भोपाल शाखा द्वारा विश्व मानक दिवस के अवसर पर होटल रेडिसन ब्लू में मानक महोत्सव आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम किफायती और स्वच्छ ऊर्जा के सतत विकास लक्ष्य पर केंद्रित रही। कार्यक्रम में उद्योग जगत और तकनीकी संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान गुणवत्ता शपथ के साथ भारतीय मानकों के अनुपालन, उत्पादों की सुरक्षा, विश्वसनीयता और गुणवत्ता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। विशेषज्ञों ने स्वच्छ ऊर्जा, औद्योगिक गुणवत्ता और मानकीकरण की भूमिका पर प्रस्तुतियां दीं। आयोजन का उद्देश्य गुणवत्ता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सतत विकास को प्रोत्साहित करना रहा।

------

बाइट - मोहम्मद रिज़वान — वैज्ञानिक-ई, निदेशक, भारतीय मानक ब्यूरो, भोपाल

बाइट -मोहम्मद तौसीफ — वैज्ञानिक-ई, भारतीय मानक ब्यूरो, भोपाल

------

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।