राजनीति

Bhopal BJP Leader Death: भोपाल में BJP युवा मोर्चा नेता की करंट से मौत, परिवार के साथ DB में शॉपिंग करने आए थे, पत्नी बाल-बाल बची

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Bhopal BJP Leader Death: भोपाल में BJP युवा मोर्चा नेता की करंट से मौत, परिवार के साथ DB में शॉपिंग करने आए थे, पत्नी बाल-बाल बची

Bhopal BJP Leader Death : राजधानी भोपाल में रविवार रात दर्दनाक हादसा (Bhopal BJP Leader Death) हो गया। एमपी नगर इलाके में बीजेपी युवा मोर्चा (BJP Yuva Morcha) के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी (Divyarishi Tiwari) की करंट लगने से मौत (Bhopal BJP Leader Death) हो गई। वह परिवार के साथ डीबी मॉल (DB Mall Bhopal) खरीदारी करने पहुंचे थे।

(MP Nagar Accident) बताया जा रहा है कि परिवार की गाड़ी सड़क की दूसरी तरफ खड़ी थी। खरीदारी के बाद सभी लोग सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान दिव्यऋषि (Divyarishi Tiwari) ने सड़क किनारे लगे स्ट्रीट लाइट के खंभे को जैसे की पकड़ा तो उन्हें जोरदार करंट लग (Bhopal BJP Leader Death) गया। बिजली पोल से निकले तार से करंट लगा हादसे के दौरान दिव्यऋषि (Divyarishi Tiwari) की पत्नी भी बिजली की चपेट में आ गईं थी, हालांकि, वे खुद को करंट के संपर्क से अलग करने में कामयाब रहीं।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक खंभे से एक तार निकला हुआ था और इसी वजह से उसमें करंट आने की बात सामने आई है। घटना (Bhopal BJP Leader Death) के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने मदद के लिए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर दिया CPR हादसे की जानकारी मिलते ही ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

ट्रैफिक हेड कॉन्स्टेबल जगदीश दांगी के मुताबिक, पुलिसकर्मियों ने दिव्यऋषि तिवारी (Divyarishi Tiwari) को मौके पर CPR देने की कोशिश की। इसके बाद उन्हें तत्काल नर्मदा अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए AIIMS ले जाने की सलाह दी। पुलिसकर्मी उन्हें AIIMS लेकर पहुंचे, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने दिव्यऋषि को मृत (Bhopal BJP Leader Death) घोषित कर दिया।

बिजली पोल से निकली तार से लगा करंट ट्रैफिक हेड कॉन्स्टेबल जगदीश दांगी ने बताया कि परिवार डीबी मॉल में खरीदारी करने आया था और वाहन दूसरी तरफ खड़ा किया था। सड़क पार करते समय पति-पत्नी बिजली के पोल से निकले तार की वजह से करंट की चपेट (Bhopal BJP Leader Death) में आए। उनके मुताबिक शुरुआती जानकारी में बिजली का पोल मेट्रो या PWD से जुड़ा बताया जा रहा है।

पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए खंभे से निकले तार को अलग करवा दिया, ताकि दोबारा खतरा न रहे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।