भोपाल के चार थानों और जोन-3 एडिशनल डीसीपी कार्यालय को मिला ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
थानों के जीर्णोद्धार और जनोन्मुखी सुविधाओं को लेकर भोपाल पुलिस कमिश्नरेट की पहल
भोपाल, 5 अक्टूबर। भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के चार थानों—बागसेवनिया, अशोका गार्डन, कोलार और खजूरी सड़क—सहित एडिशनल डीसीपी कार्यालय जोन-3 को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से थानों के जीर्णोद्धार, व्यवस्थाओं में सुधार और आमजन के लिए सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के तहत यह उपलब्धि हासिल हुई है।
5 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर संजय कुमार, एडिशनल कमिश्नर शैलेंद्र सिंह चौहान और ISO टीम की मौजूदगी में संबंधित थानों एवं कार्यालय को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार शहर के विभिन्न थानों के जीर्णोद्धार को अभियान के रूप में लिया गया है। इनमें कई थानों की इमारतें जर्जर स्थिति में थीं। थाने के कर्मचारियों के साथ आमजन और पीड़ितों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी तथा रिकॉर्ड के रखरखाव की स्थिति में भी सुधार की आवश्यकता थी।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में इन थानों में पुराने रिकॉर्ड का नियमानुसार निस्तारण एवं संधारण किया गया। आमजन के बैठने की व्यवस्था विकसित करने के साथ थानों के सौंदर्यीकरण और जनोन्मुखी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भी कार्य किया गया।
पुलिस के अनुसार ISO टीम ने निर्धारित गुणवत्ता एवं प्रबंधन मानकों के आधार पर इन थानों और कार्यालय का मूल्यांकन किया, जिसके बाद उन्हें ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र के लिए चयनित किया गया। इससे पहले थाना मिसरोद, रातीबड़ और महिला थाना भी ISO प्रमाणित किए जा चुके हैं।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने संबंधित थाना स्टाफ और अधिकारियों को बधाई दी तथा भोपाल कमिश्नरेट के अन्य थानों को भी इसी श्रेणी में लाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने थानों में आमजन के लिए विकसित सुविधाओं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा बेहतर जनसेवा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
पुलिस आयुक्त ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में भोपाल कमिश्नरेट के अन्य थानों का भी इसी तरह जीर्णोद्धार किया जाएगा और उन्हें ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम में DCP विकास सहवाल, Addl. DCP शालिनी दीक्षित, Addl. DCP मिनी शुक्ला, ACP उमराव सिंह, ACP मनोज कुमार, ISO टीम से योगेन्द्र द्विवेदी, RI जयसिंह तोमर, संबंधित थाना प्रभारी, पुलिस स्टाफ, गणमान्य नागरिक और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
भोजपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चार थानों और जोन-3 के अतिरिक्त डीसीपी कार्यालय को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र देने की खबर है। यह प्रमाणपत्र गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली के मानक को दर्शाता है, जिससे थानों की सेवाओं की विश्वसनीयता और दक्षता में सुधार होता है। यह कदम पुलिस की पारदर्शिता और नागरिक-केंद्रित कार्यप्रणाली को बढ़ावा देता है, जिससे जनता को तेज और बेहतर पुलिस सेवाएँ मिलने की उम्मीद है। परिणामस्वरूप, अपराध निवारण और आपातकालीन प्रतिक्रिया में सुधार होगा, जिससे स्थानीय समुदाय में सुरक्षा और विश्वास क