भोपाल

भोपाल में चौथी के बच्चे को प्रिंसिपल ने पीटा:शिकायत के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कर रही जांच

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भोपाल में चौथी के बच्चे को प्रिंसिपल ने पीटा:शिकायत के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कर रही जांच

भोपाल के गांधीनगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल के प्रिंसिपल पर चौथी कक्षा के 9 वर्षीय छात्र के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। बच्चे के पिता उजेर अहमद का आरोप है कि 8 अक्टूबर को स्कूल में प्रिंसिपल मनोहर काटा ने उनके बेटे के साथ मारपीट की। इससे बच्चे के चेहरे और कंधे पर चोट के निशान आए।

पिता के मुताबिक, घटना के बाद बच्चे को कान से सुनने में परेशानी हुई। उसे इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल परीक्षण कराया गया। पिता ने गांधीनगर थाने में शिकायत देकर प्रिंसिपल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। माफी मांगता रहा, फिर भी मारते रहे बच्चे ने बताया कि वह चौथी कक्षा के सेक्शन सी में पढ़ता है।

घटना के दिन अंग्रेजी की शिक्षिका विजय सिंह चौहान ने उसे प्रिंसिपल के कमरे में भेजा था। बच्चे के मुताबिक, वहां प्रिंसिपल मनोहर काटा ने उसके साथ मारपीट की। उसने बताया कि मारपीट के दौरान वह माफी मांगता रहा, लेकिन प्रिंसिपल ने उसकी बात नहीं सुनी। बच्चे ने चेहरे और कंधे पर चोट के निशान होने की बात कही।

घटना के बाद उसे कान से सुनाई नहीं दे रहा था। घर पहुंचने पर चक्कर आने से वह गिर गया। पिता बोले- तीन दिन से परेशान है बेटा बच्चे के पिता उजेर अहमद ने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद उनके बेटे के चेहरे पर खरोंच के निशान थे और उसे कान से सुनने में परेशानी हो रही थी। वे बच्चे को अस्पताल ले गए, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया।

पिता के अनुसार, 8 अक्टूबर की रात करीब 11 से 11:30 बजे वे गांधीनगर थाने पहुंचे और शिकायत दी। उनका कहना है कि इसके बाद से उन्हें जांच चलने और मेडिकल रिपोर्ट मंगाए जाने की जानकारी दी जा रही है। पिता ने यह भी आरोप लगाया कि स्कूल से जुड़े एक व्यक्ति ने फोन कर समझौता करने के लिए कहा। उन्होंने प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त कार्रवाई और एफआईआर की प्रति देने की मांग की है।

पुलिस बोली- सीसीटीवी फुटेज देख रहे उप पुलिस आयुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि गांधीनगर थाने में इस मामले में शिकायत मिली है। हमीदिया अस्पताल से मेडिकल रिपोर्ट भी प्राप्त हुई है। पुलिस चोटों की प्रकृति का पता लगाने के लिए मेडिकल रिपोर्ट के संबंध में जानकारी जुटा रही है। स्कूल के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं।

जांच और फुटेज की समीक्षा के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्कूल प्रबंधन का पक्ष नहीं आया सामने मामले में फिलहाल स्कूल प्रबंधन और संबंधित प्रिंसिपल का पक्ष सामने नहीं आया है। पिता ने मांग की है कि मामले में निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

पुलिस जांच और मेडिकल रिपोर्ट से ही चोटों की प्रकृति तथा घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट होगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।