भोपाल - छात्रा नेहा ने CM मोहन यादव से किया संवाद, लैपटॉप के लिए 25 हजार की राशि मिलने पर जताया आभार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
विदिशा। मुख्यमंत्री प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत मंगलवार को प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपये की राशि जारी की गई।
भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के जरिए विद्यार्थियों के खातों में राशि ट्रांसफर की। इस दौरान चयनित विद्यार्थियों को प्रतीक स्वरूप स्वीकृति प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में विदिशा जिले की छात्रा नेहा राजपूत भी शामिल हुईं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से संवाद के दौरान नेहा ने लैपटॉप खरीदने के लिए शासन की ओर से मिली प्रोत्साहन राशि पर मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया।
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपये दिए जाते हैं।
योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना और उच्च शिक्षा के लिए डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराना है। विदिशा जिले से राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्कृष्ट विद्यालय के 35 प्रतिभाशाली विद्यार्थी भोपाल पहुंचे थे। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की और मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना।
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने, तकनीक का सकारात्मक उपयोग करने और अपने भविष्य के निर्माण के लिए मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विदिशा की छात्रा नेहा राजपूत का मुख्यमंत्री से सीधे संवाद कर धन्यवाद ज्ञापित करना जिले के लिए गौरव का विषय रहा।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
भोजपुरी में यह खबर भोपाल के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को 25,000 रुपये की राशि लैपटॉप खरीदने के लिए ट्रांसफर करने के बारे में है। यह पहल शिक्षा में डिजिटल समावेशन को बढ़ावा देती है, जिससे छात्रों को आधुनिक शिक्षण साधनों से लैस किया जा सके। इस कदम से विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता और प्रतिस्पर्धा में सुधार होगा, और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। आम जनता को यह दिखाता है कि सरकार शिक्षा में निवेश कर रही है, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में सम