भोपाल- छात्रों और शिक्षकों ने किया भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय केंद्र भोपाल का दौरा

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर, कार्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भोपाल के छात्रों और शिक्षकों ने भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय केंद्र भोपाल का दौरा किया और केंद्र में जीवंत खेल पारिस्थितिकी तंत्र का अनुभव किया।
इस यात्रा ने युवा मस्तिष्कों को भारत की खेल प्रतिभा को पोषित करने वाली सुविधाओं और प्रशिक्षण वातावरण को देखते हुए खेल, फिटनेस और अनुशासन को अपनाने के लिए प्रेरित किया।