भोपाल में चोरों की मंडली से सावधान! 24 घंटे में 7 इलाकों में लाखों की चोरी

Bhopal News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इन दिनों चोरों का आतंक है। हालात ये हैं कि, शहर के एक-दो नहीं, बल्कि 38 थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदातें बढ़ गई हैं। अलग-अलग इलाकों में आए दिन 4 से 5 चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। शनिवार और रविवार की रात शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी के 7 केस दर्ज किए गए।
📡 स्रोत: Patrika Bhopal