भोपाल

भोपाल में CIO द्वारा आयोजित CIO Science Exhibition, Award Ceremony एवं Science Toy Fair का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ।

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भोपाल में CIO द्वारा आयोजित CIO Science Exhibition, Award Ceremony एवं Science Toy Fair का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ।

भोपाल, 01 नवम्बर: CIO भोपाल द्वारा बच्चों के लिए एक साइंस प्रदर्शनी एवं अवार्ड कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 900 से अधिक बच्चों और अभिभावकों ने शिरकत की।

कार्यक्रम में बच्चों ने अपने विज्ञान आधारित प्रोजेक्ट्स और नवाचारों का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नई तकनीकों के प्रति रुचि देखने को मिली।

फोटो
फोटो

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सैयद तनवीर अहमद, राष्ट्रीय सचिव, Children Islamic Organisation of India (CIO) उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों और अभिभावकों पर केंद्रित वक्तव्य दिया जिसमें उन्होंने कहा कि टेक्नॉलॉजी के दौर में बच्चों और पेरेंट्स में दूरी बढ़ती जा रही है। साथ ही बच्चों में डिजिटल/गैजेट्स के इस्तेमाल से अनेकों प्रकार की बीमारियाँ पनप रही हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि जिस तरह आज बच्चों को शिक्षा के साथ मॉरल वैल्यू की मूलभूत शिक्षा ज़रूरी है उसी तरह अभिभावकों को पैरेंटिंग के गुण सीखने की ज़रूरत बढ़ गई है।

फोटो
फोटो

कार्यक्रम में जमात-ए-इस्लामी के प्रदेश सचिव मोहम्मद जावेद नदवी भी प्रमुख वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इस्लाम की पहली वही में ही अल्लाह ने पढ़ने का हुक्म दिया है। आगे उन्होंने कुरान और हदीस के हवाले से बच्चों की तरबियत पर ज़ोर देने से संबंधित बातें कही।

फोटो
फोटो

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने बच्चों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और शिक्षा के प्रति रुचि विकसित करने के महत्व पर अपने विचार रखे।

इस आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और नए विचारों को साकार करने का मंच प्रदान किया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।