भोपाल

भोपाल : कलेक्टर ने सुरभि गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भोपाल :  कलेक्टर ने सुरभि गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत बरखेड़ी अब्दुल्ला स्थित सुरभि गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम भोपाल के आयुक्त एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी उपस्थित रहीं। कलेक्टर ने गौशाला की व्यवस्थाओं एवं संबंधित कार्यों का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला पंचायत भोपाल की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती इला तिवारी ने जनपद पंचायत फंदा की ग्राम पंचायत बालमपुर, सूखीसेवनिया एवं डोब का भ्रमण कर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्माणाधीन गौशालाओं का निरीक्षण कर निर्माण कार्य दीपावली तक पूर्ण कराने तथा उनका संचालन प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

श्रीमती तिवारी ने ग्रामों में स्वच्छता व्यवस्था, खेत-तालाब निर्माण कार्यों तथा विद्यालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान पेंशन प्राप्त करने में हितग्राहियों को आ रही समस्याओं का संज्ञान लेकर उनका त्वरित निराकरण कराया गया। उन्होंने विभागीय योजनाओं के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए वीबी-जी राम-जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

संबंधित अधिकारियों एवं मैदानी अमले को पूर्व से लंबित विकास कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराने तथा कार्यों में अनावश्यक विलंब नहीं करने के लिए निर्देशित किया। प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण करते हुए श्रीमती तिवारी ने सभी आवास निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग तथा हितग्राहियों को समय पर योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

श्रीमती तिवारी ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक समय पर पहुंचाना सुनिश्चित करें। सभी निर्माण एवं विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराए जाएं।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सुरभि गौशाला का निरीक्षण कलेक्टर प्रियंक मिश्रा द्वारा किया गया, जिसमें नगर निगम और जिला पंचायत के अधिकारियों ने भी साथ दिया। यह गौशाला ग्रामीण पशुपालकों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह पशुओं के लिए आश्रय और स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करती है। निरीक्षण से यह पता चलता है कि क्या सुविधाएँ पर्याप्त हैं, और क्या सुधार की आवश्यकता है। इस कदम से पशु-पालन में सुधार, रोग नियंत्रण और किसानों की आय में वृद्धि संभव है। जनता को बेहतर पशु स्वास्थ्य और उत्पादन की आशा मिलती है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और खाद्

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।