भोपाल

भोपाल- ई-दक्ष केंद्र में कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला प्रशिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भोपाल- ई-दक्ष केंद्र में कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला प्रशिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

लोकसेवकों में सेवा भाव की संस्कृति को आत्मसात करने तथा उनमें लोक केंद्रित प्रशासन की अवधारणा को विकसित करने हेतु व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इला तिवारी के मार्गदर्शन में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी भोपाल द्वारा 07 से 08 सितंबर तक ई-दक्ष केंद्र भोपाल में आयोजित किया जा रहा है l दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में उच्च शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास, आयुष विभाग,नाप-तौल विभाग, मंडी बोर्ड, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के अधिकारी/कर्मचारी मास्टर ट्रेनर के रूप में सम्मिलित हुए l इसके बाद प्रशिक्षित अधिकारी, कर्मचारी मास्टर ट्रेनर के रूप में अपने-अपने विभाग के समस्त लोकसेवकों को 31 दिसंबर 2026 तक प्रशिक्षित करेंगे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।