भोपाल में कल से दौड़ेंगी 10 और पीएम ई-बसें, अब इन 3 नए रूट्स पर पीक आवर्स में 15-15 मिनट पर मिलेगी सुविधा

Bhopal News: भोपाल के पब्लिक ट्रांसपोर्ट में 24 अगस्त से बड़ा बदलाव होने जा रहा है. भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (BCLL) द्वारा 10 अतिरिक्त पीएम ई-बसों का संचालन शुरू करने से शहर में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 हो जाएगी. तीन नए रूटों पर पीक आवर्स में हर 10 से 15 मिनट में बसें मिलेंगी.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP