भोपाल में धन्वंतरि पूजन और आयुर्वेद चिकित्सक सम्मान समारोह आयोजित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा का आधार – उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा
भोपाल में धन्वंतरि पूजन और आयुर्वेद चिकित्सक सम्मान समारोह आयोजित
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा और स्वस्थ जीवनशैली का आधार है। वे भोपाल के पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में भाई उद्धवदास मेहता स्मृति न्यास द्वारा आयोजित धन्वंतरि पूजन, चिकित्सक सम्मान एवं अखिल भारतीय आयुर्वेद पीजी निबंध प्रतियोगिता-2026 के पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को नई पहचान मिली है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सकों को सम्मानित किया और प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए।
---- बाइट- जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश
---