भोपाल में 5 दिन से अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी, पुलिस उठाकर ले गई अस्पताल; जीतू पटवारी भी कूदे

Teacher Recruitment Candidates Protest In Bhopal: भोपाल में शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने को लेकर अभ्यर्थी पिछले 5 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी दौरान अनशन पर बैठे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत की तबीयत बिगड़ गई.
पहले तो पुलिस उन्हें समझाती रही, लेकिन इसके बाद उन्हें एंबुलेंस के जरिए जबरन अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस की कार्रवाई का दूसरे अभ्यर्थियों ने जमकर विरोध किया.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP