भोपाल में ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ के साथ प्लॉगिंग, स्वच्छ और स्वस्थ भारत का दिया संदेश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
SAI मध्य क्षेत्रीय केंद्र के आयोजन में खिलाड़ियों और प्रतिभागियों ने रनिंग के साथ की सफाई
फिटनेस, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का दिया संदेश
भोपाल, अक्टूबर 02: महात्मा गांधी की जयंती पर भोपाल मे भारतीय खेल प्राधिकरण, मध्य क्षेत्रीय केंद्र द्वारा “फिट इंडिया फ्रीडम रन–प्लॉगिंग एंड रन फॉर क्लीनर एंड हेल्दी भारत” कार्यक्रम आयोजित किया गया। SAI बोट क्लब, केरवा पार्क और लोअर लेक क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों और प्रतिभागियों ने रन और प्लॉगिंग के जरिए स्वच्छता, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
साई के क्षेत्रीय निदेशक गौरव रावत ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान साई की मेडिकल ऑफिसर डॉ. सोनाली राय, सहायक निदेशक अंशिका और रजत शर्मा सहित अधिकारी, खिलाड़ी और प्रतिभागी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों और खिलाड़ियों में फिटनेस, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
प्लॉगिंग के जरिए दौड़ के साथ सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता का संदेश दिया गया।
---------------------
बाईट:- गौरव रावत क्षेत्रीय निदेशक साईं बाइट:- आदित्य राय खिलाड़ी साई
बाईट:- हर्षवर्धन खिलाड़ी साई बाईट:- चेरी कोठारी खिलाड़ी
💡 पृष्ठभूमि (Background)
भोपाल में फिट इंडिया फ्रीडम रन के दौरान प्लॉगिंग गतिविधि के साथ एक संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें खिलाड़ी और आम नागरिक मिलकर दौड़ते हुए कचरा साफ़ करते हैं। यह कार्यक्रम महात्मा गांधी की जयंती पर खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य फिटनेस, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि खेल और स्वच्छता को एक साथ जोड़कर समाज में जागरूकता फैलाई जा सकती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग खेल के प्रति उत्साहित हों और स