भोपाल में गौपालक सम्मेलन आज, अमित शाह करेंगे कई परियोजनाओं का शुभारंभ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज भोपाल में गौपालक सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे,
साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली गौपालक दीदियों को सम्मानित करेंगे
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह दो दिन के दौरे पर बीती रात भोपाल पहुंचे। वे आज भोपाल में गौपालक सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा भेल दशहरा मैदान में आयोजित होने वाले सम्मेलन में गौपालक शामिल होंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता मंत्री पशुपालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली गौपालक दीदियों को सम्मानित करेंगे।
साथ ही वे डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र का वितरण भी करेंगे। केंद्रीय सहकारिता मंत्री उज्जैन में 3 लाख लीटर प्रसंस्करण क्षमता वाले अत्याधुनिक डेयरी प्लांट का वर्चुअल तरीके से भूमि-पूजन करेंगे। वे भोपाल में तैयार 40 हजार लीटर उत्पादन क्षमता वाले फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी प्लांट और मध्यप्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन भोपाल के परिसर में बनाई गई सहकारी क्षेत्र की पहली अत्याधुनिक राज्य स्तरीय डेयरी परीक्षण प्रयोगशाला और मिनी डेयरी संयंत्र शिवपुरी का शुभारंभ भी करेंगे।
इसके बाद वे शाम में भौंरी स्थित भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान- आईआईएसईआर के विस्तारित ‘अत्रि’ परिसर का शिलान्यास कर परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
बाइट- डॉ.मोहन यादव मुख्यमंत्री