भोपाल- गुरु रविदास जयंती पर आज समरसता संकल्प अभियान की शुरुआत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेशव्यापी समरसता संकल्प अभियान और कलश यात्रा का शुभारंभ करेंगे।
अभियान के तहत 20 अगस्त से 10 सितंबर तक जिलों में कलश रथ यात्रा, 18 से 31 अगस्त तक संत संपर्क कार्यक्रम और 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक समरसता यात्रा आयोजित की जाएगी। अभियान का उद्देश्य सामाजिक समरसता और संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है।