भोपाल - हज-2027: मेहरम श्रेणी में 500 सीटों के लिए आवेदन 23 सितंबर से
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
हज-2027: मेहरम श्रेणी में 500 सीटों के लिए आवेदन 23 सितंबर से
महिला हज यात्रियों के लिए मेहरम श्रेणी में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
हज-2027 के लिए मेहरम श्रेणी के अंतर्गत पांच सौ हज सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी के अनुसार, हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी परिपत्र के तहत पात्र महिला हज यात्रियों से आवेदन लिए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन 23 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक हज कमेटी की अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से किए जा सकेंगे।
महिला आवेदक ने पहले कभी हज कमेटी ऑफ इंडिया, हज ग्रुप ऑर्गनाइजर या किसी अन्य माध्यम से हज नहीं किया हो। आवेदन के लिए वैध मशीन रीडेबल भारतीय अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट आवश्यक है, जिसकी वैधता 31 दिसंबर 2027 तक होनी चाहिए। आवेदक को पासपोर्ट के प्रथम और अंतिम पृष्ठ सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
सीटों से अधिक आवेदन होने पर डिजिटल रैंडम सिलेक्शन के जरिए सीटों का आवंटन किया जाएगा।