भोपाल

भोपाल में हाउसिंग बोर्ड के जर्जर मकानों का होगा पुनर्निर्माण, मंत्री विश्वास सारंग ने दिए जल्द कार्ययोजना बनाने के निर्देश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भोपाल में हाउसिंग बोर्ड के जर्जर मकानों का होगा पुनर्निर्माण, मंत्री विश्वास सारंग ने दिए जल्द कार्ययोजना बनाने के निर्देश

भोपाल, 22 अक्टूबर 2026। भोपाल में मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड के जर्जर, जीर्ण-शीर्ण और क्षतिग्रस्त मकानों के पुनर्निर्माण की दिशा में कार्रवाई तेज की जाएगी। सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंत्रालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को इन आवासों के पुनर्विकास के लिए शीघ्र कार्ययोजना तैयार करने और निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

बैठक में मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष ओम जैन सहित नगर निगम, राजस्व और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री सारंग ने कहा कि लंबे समय से जर्जर अवस्था में मौजूद ऐसे भवन, जिनसे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है, उनके पुनर्निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाना जरूरी है।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए समय रहते ठोस कदम उठाए जाएं। संबंधित विभाग आपसी समन्वय से जर्जर आवासों की स्थिति का आकलन करें और पुनर्निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्ययोजना तैयार करने में अनावश्यक देरी न हो और उसे शीघ्र अमल में लाया जाए।

इस पहल का उद्देश्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ उन्हें बेहतर और सुरक्षित आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।