भोपाल

भोपाल-इंदौर आने-जाने में 2 घंटे ज्यादा लगेंगे, 23 अगस्त से लागू हो गया नया ट्रेफिक प्लान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भोपाल-इंदौर आने-जाने में 2 घंटे ज्यादा लगेंगे, 23 अगस्त से लागू हो गया नया ट्रेफिक प्लान

Bhopal Indore Road : भोपाल इंदौर आने जाने में अब डेढ़ से 2 घंटे ज्यादा लगेंगे। 3 दिन तक यह दिक्कत रहेगी।

भोपाल इंदौर के बीच 23 अगस्त यानि रविवार को सुबह 9 बजे से नया ट्रेफिक प्लान लागू हो गया है। 25 अगस्त को सीहोर स्थित प्रसिद्ध कुबेरेश्वर धाम में कथावाचक प्रदीप मिश्रा कांवड़ यात्रा के कारण रूट डायवर्जन का यह प्लान तैयार किया है।

इसके अंतर्गत भोपाल-इंदौर मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह नियंत्रित किया जाएगा। सभी भारी वाहनों को सीहोर मार्ग के बजाय वाया ब्यावरा डायवर्ट किया जाएगा। इससे यात्रा का समय बढ़ जाएगा। कांवड़ यात्रा में लाखों लोग शामिल होते हैं।

📡 स्रोत: Patrika Bhopal

📰 पूरी खबर पढ़ें (Patrika Bhopal पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।