भोपाल-इंदौर के बीच बनेगी 12 लेन चौड़ी रोड, 40 साल की जरूरत को देखते हुए सिग्नल-फ्री होगा सफर

VIP Road Bhopal : भोपाल से इंदौर जाने वालों को अब जीरो-ट्रैफिक रूट मिलेगा। इसके अंतर्गत वीआइपी रोड को 12-लेन का बनाया जाएगा। रेतघाट से संतनगर का सफर सिग्नल-फ्री होगा। इसके लिए संशोधन प्रस्ताव भेज दिया गया है। सितंबर में केंद्रीय समिति की बैठक में इसे मंजूरी मिलेगी, जिसके बाद काम तेज हो जाएगा।
नए प्रस्ताव में अलग से आठ लेन रोड बनाने की बात है। मौजूदा चार लेन से जुड़कर बनेगी, लेकिन एक अलग कॉरिडोर होगा।
📡 स्रोत: Patrika Bhopal