अपराध

भोपाल के ईंटखेड़ी में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की सक्रियता

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भोपाल के ईंटखेड़ी में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की सक्रियता

बाजार क्षेत्र में मार्च निकालकर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संदेश, भोपाल देहात पुलिस ने सुरक्षा का भरोसा दिलाया

भोपाल। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से 18 अक्टूबर को भोपाल देहात के ईंटखेड़ी कस्बे में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। बाजार क्षेत्र में पुलिस बल की सक्रिय मौजूदगी के माध्यम से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, शांति और आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक भोपाल देहात श्री पंकज कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार सोनकर के मार्गदर्शन में आयोजित फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीओपी ईंटखेड़ी श्री अरविंद सिंह राठौर ने किया। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना और नागरिकों को सुरक्षित माहौल का भरोसा दिलाना रहा।

फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी डीएसपी श्री आशीष सप्रे, रक्षित निरीक्षक श्री श्याम किशोर झरवड़े, थाना ईंटखेड़ी का पुलिस बल, पुलिस लाइन भोपाल देहात का बल तथा पीटीआरआई भोपाल का बल शामिल रहा।

भोपाल देहात पुलिस ने कहा कि आमजन की सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उसकी प्राथमिकता है। पुलिस क्षेत्र में सतत निगरानी और सक्रिय उपस्थिति के माध्यम से सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।