भोपाल में जेन अल्फा क्यों कर रहे प्रदर्शन? सामने आई सारी बात, इसे बताया तुगलकी फरमान

Gen Alpha Protest: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक जेन अल्फा का प्रोटेस्ट देखने को मिला है, जब रीजनल स्कूल के छात्रा और छात्राएं रीजनल स्कूल के केंद्रीय विद्यालय में मर्जर के खिलाफ सड़कों पर उतर आए. छात्रों ने हाथों में बैनर लेकर प्रदर्शन किया और स्कूल की पहचान बनाए रखने की अपील की.
छात्रों की तरफ से यह भी कहा गया कि अगर यह उनकी मांग नहीं मानी गई, तो वह आंदोलन करेंगे.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP