भोपाल को झुग्गी मुक्त बनाने के लिए तत्परता से कार्य करें - संभागायुक्त्त शर्मा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
संभागायुक्त श्री कर्मवीर शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि भोपाल को झुग्गी मुक्त बनाने और उनमें रह रहे नगरवासियों को स्वच्छ वातावरण एवं सुविधायुक्त प्रधानमंत्री आवास दिलवाने के लिए अधिकारीगण तत्परतापूर्वक कार्रवाई करें। संभागायुक्त श्री कर्मवीर शर्मा ने सोमवार को संभागायुक्त कार्यालय में नगर निगम के अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधी बैठक ली। बैठक में आयुक्त नगर निगम श्री रामप्रकाश अहिरवार, संयुक्त आयुक्त राजस्व डॉ. विनोद यादव, अपर आयुक्त नगर निगम श्री आशीष वशिष्ठ, सीईओ बीडीए श्री श्यामवीर सिंह, अपर कलेक्टर श्री पी.सी शाक्य सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में
संभागायुक्त श्री शर्मा ने नगर निगम के झुग्गी मुक्त भोपाल प्रोजेक्ट पर विस्तार से चर्चा की। निगम आयुक्त द्वारा झुग्गी मुक्त भोपाल की प्रस्तावित कार्य योजना का विस्तृत प्रजेन्टेशन संभाग आयुक्त के समक्ष दिया।
बैठक में बताया गया कि झुग्गी मुक्त भोपाल प्रोजेक्ट के अंतर्गत वल्लभ भवन पहाड़ी, अरेरा हिल्स, एम.पी.नगर, बाणगंगा क्षेत्र, पत्रकार कॉलोनी, मैनिट और कोलार तिराहा आदि क्षेत्रों को झुग्गी मुक्त किए जाने की योजना है। इसके लिए दानापानी सब्जी फार्म, राजीव नगर, अर्जुन नगर आदि क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास बनाए जाने की योजना है, जिनमे झुग्गीवासियों को विस्थापित किया जाएगा। पहले आवास निर्माण का कार्य किए जाना है, इसके बाद विस्थापन की कार्रवाई होगी। दानापानी फे-1 के अंतर्गत 7560 ई.डब्ल्यू.एस आवास बनाए जाने की योजना है।