भोपाल

भोपाल- जिले में मिट्टी की मूर्ति बनाने वृहद स्तर पर चलाया जाए जागरूकता अभियान : कलेक्टर श्री मिश्रा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भोपाल- जिले में मिट्टी की मूर्ति बनाने वृहद स्तर पर चलाया जाए जागरूकता अभियान : कलेक्टर श्री मिश्रा

बैठक में सभी संबंधित विभागों द्वारा प्राकृतिक एवं बाढ़ आपदा के लिए किए गए कार्यों एवं तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में श्री पांडेय ने निर्देश दिए कि आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम के संचालन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही करने पर संबंधित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैरसिया में पानी में डूबने से मौत की घटना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने एवं संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

अपर कलेक्टर श्री पांडेय ने बैठक में भोपाल जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मूर्ति विसर्जन एवं घाटों की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घाटों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं अस्थायी निर्माण कार्य, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं गोताखोरों की व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित की जाए। बैठक में डिस्ट्रिक कमांडेंड, एसडीआरएफ, जिला कमांडेंड होमगार्ड को निर्देशित किया कि जिले के स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल में प्रति माह अलग-अलग विषय आधारित मॉकड्रिल का आयोजन करें।

उन्होंने मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की आपदा उत्पन्न न हो, इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग अपनी-अपनी तैयारियाँ पूरी कर लें। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के संभावित बाढ़ प्रभावित या भोपाल जिले के केरवा, कोलार, भदभदा, कलिया सोत एवं अन्य जल भराव वाले क्षेत्र में दुर्घटनाओं के दृष्टिगत नागरिकों को प्रतिबंधित करने एवं जागरूक करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सभी गहरी पानी वाले स्त्रोतों के आसपास साइन बोर्ड लगाए जाए। संवेदनशील क्षेत्रों का सीमांकन एवं सुरक्षा के इंतेजाम की तैयारियां सुनिश्चित करें।

पुलिस एवं होमगार्ड विभाग द्वारा जिले में उपलब्ध मोटर्स बोर्ड, बाढ़ राहत सामग्रियां एवं पुलिस अमले का प्रशिक्षण, तैराकों की सूची एवं डिसिट्रक कंट्रोल कमांड सेंटर से समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान सभी अनुविभागों के एसडीएम, तहसीलदार, नगर निगम, एसडीआरएफ़, पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य एवं अन्य विभाग के अधिकारिगण उपस्थित रहें।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भोपाल जिले में मिट्टी की मूर्तियों के निर्माण के माध्यम से बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। यह पहल आपदा प्रबंधन के प्रति जनसमूह में संवेदनशीलता जगाने और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमताओं को सुदृढ़ करने का उद्देश्य रखती है। इस कदम से लोगों को बाढ़ के खतरे और बचाव उपायों के बारे में जागरूक किया जा सकेगा, जिससे आपदा के समय समय पर कार्रवाई संभव होगी। परिणामस्वरूप, नागरिकों की सुरक्षा बढ़ेगी और आपदा प्रबंधन की दक्षता में सुधार होगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।