भोपाल में जुटे सैकड़ों पत्रकार, सुरक्षा कानून की मांग पर उठी एकजुट आवाज, भगवान दास सबनानी ने पत्रकारों की मांग मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का दिया आश्वासन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल, 7 अक्टूबर 2026 राजधानी भोपाल के एमपी नगर स्थित ‘9 मसाला’ रेस्टोरेंट में नेशनल मीडिया फाउंडेशन, नई दिल्ली के तत्वावधान में भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग की संयुक्त बैठक एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेशनल मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेंद्र जैन ने की।
मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महासचिव एवं विधायक श्री भगवान दास सबनानी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं पत्रकारों को मुख्य अतिथि भगवान दास सबनानी द्वारा सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न एवं दुपट्टा पहनाकर उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने सभी सम्मानित पत्रकारों को बधाई देते हुए निर्भीक एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
संगठन के इस प्रयास की उपस्थित पत्रकारों ने सराहना की। बैठक के दौरान उपस्थित पत्रकारों एवं बुद्धिजीवियों ने सर्वसम्मति से मध्य प्रदेश में जल्द से जल्द पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग उठाई। मुख्य अतिथि भगवान दास सबनानी ने पत्रकारों की इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि वे पत्रकारों की आवाज और मांग को पूरी मजबूती के साथ मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे।
पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर वरिष्ठ पत्रकारों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े वक्ताओं ने अपने विचार रखे। श्री अवधेश भार्गव (वरिष्ठ पत्रकार) ने पत्रकारों के सामने आने वाली जमीनी चुनौतियों का उल्लेख करते हुए सुरक्षा कानून की आवश्यकता बताई। श्री सत्येंद्र जैन (प्रवक्ता, भारतीय जनता पार्टी) ने पत्रकारों की सुरक्षा को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के लिए आवश्यक बताया।
श्री संजीव आचार्य (पूर्व अध्यक्ष, दिल्ली प्रेस क्लब) ने राष्ट्रीय स्तर एवं अन्य राज्यों के उदाहरण देते हुए मध्य प्रदेश में भी पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने पर जोर दिया। वहीं श्री सुमित रघुवंशी (प्रवक्ता) ने पत्रकार हितों की रक्षा के लिए प्रस्तावित कानून के ड्राफ्ट एवं उसकी बारीकियों पर अपने विचार रखे।
बैठक में भोपाल संभाग की नई कार्यकारिणी के गठन एवं संगठन के उद्देश्यों पर भी चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेंद्र जैन ने सभी सदस्यों से संगठन की सदस्यता बढ़ाने तथा पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान श्री संतोष राज साहू को नेशनल मीडिया फाउंडेशन में भोपाल जिला महासचिव नियुक्त किया गया।
मंच पर उपस्थित अतिथियों ने उन्हें सम्मान पत्र सौंपकर एवं पुष्पहार पहनाकर बधाई दी तथा उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उनकी नियुक्ति पर भोपाल जिले के राष्ट्रीय समन्वयक किशोर कुमार लहरपुरे, संजय साहू (अरेरा कॉलोनी), रूपेश परमार, जितेंद्र साहू (मंडला), प्रदेश प्रवक्ता शंभु दयाल साहू एवं विशाल साहू सहित उपस्थित सभी सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
पदाधिकारियों ने कहा कि महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू है, जबकि मध्य प्रदेश में अभी तक पत्रकारों को केवल आश्वासन ही मिले हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि पत्रकारों के हितों, कल्याणकारी योजनाओं एवं सुरक्षा से जुड़े विषयों को लेकर जल्द ही राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन देश न्यूज़ के चैनल हेड श्री सूरज पाठक ने किया। कार्यक्रम के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में श्री सूरज पाठक एवं मुख्य महासचिव श्री भूपेन्द्र निगम ने व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली। सम्मान समारोह के संयोजक भोपाल जिला अध्यक्ष श्री मुकेश साहू एवं श्रीमती रेणुका राठौर रहे।
कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष मुकेश साहू ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। मंच पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री संतोष कुमार पाराशर (प्रदेश विधि सलाहकार), डॉ. आर. एम. पी. सिंह (सेवानिवृत्त अपर संचालक, जनसंपर्क विभाग) एवं श्री अनीश नायर (संभागीय अध्यक्ष, बैतूल) उपस्थित रहे।
संयुक्त बैठक में जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त अतिरिक्त संचालक श्री प्रकाश साकल्ले, डॉक्टर आर.वी. सिंह, लेखिका एवं समाज सेविका श्रीमती रोली श्रीवास्तव, श्रीमती कीर्ति श्रीवास्तव (पूर्व लेक्चरर, विक्रम हायर सेकंड्री स्कूल भेल), श्री अनूप वर्मा (सांध्य प्रकाश), श्रीमती सुषमा दुबे (रिटायर्ड, बोर्ड ऑफिस), श्रीमती रेखा तिवारी, पूनम चौकीकर, मोहम्मद बी.एस.
खान एवं श्रीमती इंद्रा खरे सहित संभाग के कई वरिष्ठ पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं फाउंडेशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संभाग से बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए। समापन अवसर पर नेशनल मीडिया फाउंडेशन की ओर से उपस्थित पत्रकारों के लिए स्नेहपूर्ण एवं भव्य सुरुचि भोज का आयोजन भी किया गया।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
भोपाल में पत्रकारों ने सुरक्षा कानून की मांग पर एकजुट आवाज उठाई, जिसे भाजपा प्रदेश महासचिव भगवान दास सबनानी ने स्वीकार कर मुख्यमंत्री तक पहुँचाने का वादा किया। यह विषय पत्रकारों की सुरक्षा और स्वतंत्रता से जुड़ा है, जो मीडिया के सुचारु कार्य के लिये अनिवार्य है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि सरकारी नीतियों पर नागरिक समाज की आवाज़ प्रभाव डाल रही है और पत्रकारों को कानूनी सुरक्षा मिल सकती है। यदि कानून लागू होता है, तो रिपोर्टर बिना डर के काम कर सकेंगे, जिससे जनता को विश्वसनीय और समय