Bhopal: करोड़ों की जमीन से हटा अवैध कब्जा, उपासना ने जीती 38 साल लंबी कानूनी जंग, अब यहां बनेगा हनुमान मंदिर

भोपाल के नारियलखेड़ा में करोड़ों की निजी जमीन से अवैध कब्जा हटा दिया गया है. इसके पीछे उपासना जौहरी की 38 साल लंबी साहसिक कानूनी जंग है. तमाम धमकियों और दबाव के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी. अब वह इस जमीन पर एक हनुमान मंदिर और अपने दिवंगत पति की याद में स्मारक बनाएंगी.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP