भोपाल- काटजू अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य शिविर, 150 से अधिक महिलाओं को किया जागरूक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह (10 से 16 अक्टूबर) के तहत डॉ. कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम एवं निःशुल्क शिविर आयोजित किया गया। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित शिविर में मातृत्व मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर महिलाओं को जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का उद्घाटन अस्पताल अधीक्षक डॉ. बलराम उपाध्याय, डॉ. निशांत मिश्रा और आरएमओ डॉ. विवेक अग्रवाल ने किया। इसमें 150 से अधिक महिलाओं को जागरूक किया गया तथा टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 और ‘Mannhit’ ऐप की जानकारी दी गई।
शिविर में 70 से अधिक महिलाओं की मानसिक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की गई। इनमें 24 महिलाओं में हल्के अवसाद और चिंता के लक्षण पाए गए। उन्हें विशेषज्ञों द्वारा काउंसलिंग और मनोशिक्षा प्रदान की गई, जबकि अधिक समस्या वाली महिलाओं को आगे के उपचार के लिए ‘मनकक्ष’ रेफर किया गया।