भोपाल - केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने नए आपराधिक कानूनों से जुड़े कई अहम ऐलान किए
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज शनिवार को भोपाल के भेल दशहरा मैदान में राज्य स्तरीय गौपालक सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने 11 जिलों के करीब 35 हजार गोपालकों के इस सम्मेलन में गोशालाओं के लिए 101 करोड़ रुपए दिए। श्री शाह ने उज्जैन में 255 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले डेयरी प्लांट का वर्चुअली भूमिपूजन भी किया। श्री शाह ने कहा कि भोपाल में 12 करोड़ की लागत से केंद्रीय प्रयोगशाला बनाई गई और शिवपुरी में मिनी डेयरी प्लांट बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें गोवंश और भैंस की नस्ल सुधार का काम होगा।
गौपालक सम्मेलन से पहले केंद्रीय मंत्री ने भेल दशहरा मैदान में ही नए आपराधिक कानूनों पर मध्य प्रदेश पुलिस की प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम में श्री शाह ने कहा कि अंग्रेजों के बनाए कानून अपनी सरकार और प्रशासन को बचाने के लिए थे, लेकिन अब नए कानून नागरिकों के सम्मान, संपत्ति और शरीर की रक्षा के लिए हैं।