भोपाल - केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राज्य स्तरीय गौपालक सम्मेलन में दी सौगात
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय गौपालक सम्मेलन में दी सौगात।
बोनस वितरण और डेयरी परियोजनाओं का किया शुभारंभ।
मध्यप्रदेश में दुग्ध क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए भोपाल में गौपालक सम्मेलन का आयोजन हुआ। भेल दशहरा मैदान में आयोजित इस सम्मेलन में 35 हजार से अधिक गौपालक शामिल हुए। केंद्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सम्मेलन में पशुपालन और डेयरी क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सौगातें दी गईं। गौपालक दीदियों का सम्मान हुआ, दुग्ध उत्पादकों को बोनस राशि वितरित की गई और कई डेयरी परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। देखिए ये खास रिपोर्ट…
VO-1 भोपाल का भेल दशहरा मैदान प्रदेश में दुग्ध क्षेत्र के बड़े आयोजन का गवाह बना। मौका था गौपालक सम्मेलन का, जहां मध्यप्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से 35 हजार से अधिक गौपालक पहुंचे। सम्मेलन में केंद्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह ने पशुपालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली गौपालक दीदियों को सम्मानित किया।
इसी दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में गौपालकों और पशुपालकों को पशुपालन क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए सरकार की योजनाओं और प्रयासों की जानकारी भी दी गई। केंद्रीय मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में नगर वन विकास के लिए MoU का आदान-प्रदान भी हुआ ।
KRIBHCO और मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड के बीच यह समझौता हुआ। इस MoU के तहत मोरवन प्रोजेक्ट के अंतर्गत भोपाल में नगर वन विकसित किया जाएगा। इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अलग सहकारिता मंत्रालय बनाया , 70 साल तक ये काम कांग्रेस ने नहीं किया । एमपी का दूध उत्पादन 10 लाख करोड़ से 50 लाख करोड़ तक पहुँचने का काम भाजपा सरकार 3 साल में करेगी।
75 हज़ार नई डेरियाँ सरकार बनाएगी जिसमे से सबसे ज़्यादा मध्यप्रदेश में बनेंगी। कुपोषण के ख़िलाफ़ लड़ाई में डेयरी बड़ी भूमिका निभाएगी।
— Hold up- अमित शाह, केंद्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री
— VO-2 सम्मेलन के दौरान मध्यप्रदेश के डेयरी क्षेत्र के विस्तार से जुड़ी कई परियोजनाओं की शुरुआत हुई।केंद्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह ने उज्जैन में 3 लाख लीटर प्रसंस्करण क्षमता वाले अत्याधुनिक डेयरी प्लांट का वर्चुअल भूमि-पूजन किया। भोपाल में तैयार 40 हजार लीटर उत्पादन क्षमता वाले फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी प्लांट का शुभारंभ भी हुआ। इसके साथ ही मध्यप्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन भोपाल परिसर में सहकारी क्षेत्र की पहली अत्याधुनिक राज्य स्तरीय डेयरी परीक्षण प्रयोगशाला और शिवपुरी के मिनी डेयरी संयंत्र का भी शुभारंभ किया गया।
— Hold up- अमित शाह, केंद्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री
—- VO-3 गौपालक सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में 80 लाख से अधिक गौपालकों का विशाल व समृद्ध परिवार है। कृषक कल्याण वर्ष के माध्यम से 17 विभागों को एक साथ जोड़कर किसानों के हित में काम किया जा रहा है।किसानों की आय बढ़ाने के लिए गौपालन, दूध उत्पादन, पशुपालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन और मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है।उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में प्रतिदिन 2 करोड़ लीटर से अधिक दूध का उत्पादन हो रहा है। मध्यप्रदेश अब दूध उत्पादन में देश का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है।
— Hold up- डॉ मोहन यादव, मुख्यमंत्री — VO-4सम्मेलन में दुग्ध उत्पादकों के हित में भी महत्वपूर्ण घोषणाएं और वितरण हुए। भोपाल और इंदौर दुग्ध संघ के दुग्ध उत्पादकों को बोनस राशि वितरित की गई। वहीं प्रदेश सरकार द्वारा पंजीकृत और संचालित गौशालाओं में संरक्षित गोवंश के रखरखाव और भरण-पोषण के लिए जुलाई और अगस्त 2026 की अनुदान राशि का ऑनलाइन डीबीटी के माध्यम से वितरण किया गया।
इन पहलों के जरिए सरकार का फोकस दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, डेयरी इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने और पशुपालकों की आय के अवसर बढ़ाने पर है। गौपालक सम्मेलन को मध्यप्रदेश में दुग्ध क्रांति के सूत्रपात की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के तौर पर प्रस्तुत किया गया।
डीडी न्यूज़ के लिए भोपाल से आदित्य श्रीवास्तव की रिपोर्ट