भोपाल- केंद्रीय जेल भोपाल में बंदियों के लिए विशेष आधार एवं ई-केवाईसी शिविर आयोजित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
इस संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी प्रशासनिक पहल के अंतर्गत जेल परिसर में निरुद्ध कुल 46 बंदियों को प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित किया गया। शिविर के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं प्रामाणिकता के साथ 19 बंदियों के नवीन आधार कार्ड के लिए आवेदन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई, वहीं 27 बंदियों के पूर्व निर्मित आधार कार्डों में आवश्यक अद्यतनीकरण तथा ई-केवाईसी की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया, जिससे बंदियों के विधिक व नागरिक अधिकारों के संरक्षण के साथ उनके पुनर्वास को नई दिशा मिलेगी।