खेल

भोपाल- खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग योजना को मंजूरी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री का माना आभार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भोपाल- खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग योजना को मंजूरी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री का माना आभार

भोपाल, 28 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 1,856.67 करोड़ रुपये की खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग योजना को मंजूरी दिए जाने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस निर्णय को देश में खेलों के विकास और खेल उपकरण निर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस पहल से खेल उपकरण निर्माण, आधुनिक तकनीक और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खेलों से संबंधित इस योजना को मंजूरी दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना से देश के खिलाड़ियों को बेहतर खेल सामग्री उपलब्ध हो सकेगी। इसके साथ ही वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान भी मजबूत होगी। उन्होंने इस निर्णय को खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और देश में खेलों के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। डॉ. यादव ने कहा कि खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग योजना भारत को खेल उपकरण निर्माण के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरगामी पहल है।

----- 1,856.67 करोड़ रुपये की खेल उपकरण निर्माण योजना को मंजूरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का माना आभार

खेल उपकरण निर्माण और आधुनिक तकनीक को मिलेगा बढ़ावा

खिलाड़ियों को बेहतर खेल सामग्री उपलब्ध होने की उम्मीद

भारत को खेल उपकरण निर्माण का वैश्विक केंद्र बनाने पर जोर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।