भोपाल में खिसके घर, 12 मकान इधर से उधर होने पर चकरा गए लोग

Bhopal News : एमपी को अजब गजब यूं ही नहीं कहा जाता! प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक अजीब बात सामने आई है। यहां के घर खिसक रहे हैं। करीब एक दर्जन मकान इधर से उधर हो गए। इससे लोग हैरत में पड़ गए हैं। अच्छे भले पक्के मकानों के खिसकने की यह बात तब सामने आई जब कुछ इलाकों में प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए।
पता चला कि यहां के मकानों के खसरे ही खिसक चुके हैं। एक कॉलोनी में बना मकान, दूसरी कॉलोनी में पहुंच गया है। इधर प्रशासन ने जांच की बात कही है। रिपोर्ट के आधार पर नोटिस जारी करने और इसके बाद सख्त कार्रवाई करने को भी चेताया गया है।
📡 स्रोत: Patrika Bhopal