भोपाल में कुलियों ने सुनी ‘मन की बात’, सौरभ कटारिया ने बताया प्रेरणादायी अनुभव
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 138वें एपिसोड का भोपाल में कुलियों के साथ सामूहिक श्रवण किया गया। इस दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया भी मौजूद रहे। सौरभ कटारिया ने ‘मन की बात’ को प्रेरणादायी अनुभव बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार लोगों को जीवन में आगे बढ़ने और सकारात्मक दिशा में काम करने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल संवाद का माध्यम नहीं है, बल्कि यह युवाओं की सोच और दृष्टिकोण को व्यापक बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम के जरिए समाज के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे महत्वपूर्ण कार्यों और प्रयासों की जानकारी भी लोगों तक पहुंचती है। कुलियों के साथ ‘मन की बात’ सुनने के इस आयोजन में प्रधानमंत्री के संदेश को लेकर उपस्थित लोगों में भी उत्साह नजर आया।
मन की बात का 138वां एपिसोड अपने आप में एक गौरवपूर्ण अवसर रहा। भोपाल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने कुलियों के साथ इस कार्यक्रम का श्रवण किया। उन्होंने इसे प्रेरणादायी अनुभव बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के विचारों से जीवन को नई दिशा मिलती है। ‘मन की बात’ युवाओं की सोच और दृष्टिकोण को व्यापक बनाने के साथ ही समाज के हर क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारियों से भी अवगत कराती है।
_