भोपाल

भोपाल: मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही

लेखक: DD Bhopal अंतिम अपडेट: 29 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भोपाल: मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल, 29 अगस्‍त 2026। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा वाहन चोर गिरोहों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

अगस्त माह में प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, CCTV फुटेज, मुखबिर तंत्र एवं अन्य वैज्ञानिक तरीकों का उपयोग करते हुए लगभग 124 चोरी किए गए वाहन जब्‍त किए हैं। कार्रवाई के दौरान अंतरजिला एवं अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोहों का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रमुख कार्यवाही खरगोन

पुलिस ने अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा चोरी की गई लगभग 10 लाख रूपए मूल्य की 17 मोटरसाइकिलें बरामद कीं। विदिशा विदिशा पुलिस ने लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए मंडी बामोरा के पास से एक शातिर आदतन वाहन चोर को गिरफ्तार किया।

आरोपी की निशानदेही पर विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई 16 मोटरसाइकिलें, अनुमानित कीमत 18 लाख रूपए जब्‍त की है। इसके अतिरिक्त गंजबासौदा शहर पुलिस द्वारा 02 चोरी की मोटरसाइकिलें तथा सिविल लाइन पुलिस द्वारा 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 चोरी की मोटरसाइकिलें जब्‍त की है।

इस प्रकार जिले में कुल 26 मोटरसाइकिलें जब्‍त की है। इंदौर तेजाजीनगर पुलिस ने वाहन चोर गैंग पर शिकंजा कसते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 10 लाख रुपए कीमत के 11 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए।

इसके साथ ही थाना राजेंद्र नगर पुलिस ने अंतरराज्यीय कार चोर गिरोह के 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर 02 चोरी की कारें एवं वारदात में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मैगनेट, कटर व अन्य टूल्स जब्त किए।

थाना लसूडिया पुलिस ने 02 मोटरसाइकिलें, खजराना पुलिस ने 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹3 लाख से अधिक कीमत की 05 मोटरसाइकिलें तथा जीआरपी इंदौर ने रेलवे स्टेशन से चोरी हुई 01 स्कूटी बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। इस प्रकार इंदौर में कुल 21 चोरी के वाहन जब्त किए गए। रतलाम

स्टेशन रोड थाना टीम ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर 02 आदतन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर मध्य प्रदेश एवं राजस्थान के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई 10 मोटरसाइकिलें जब्‍त की है। मंदसौर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की 06 मोटरसाइकिलें जब्‍त कीं है।

वहीं थाना अफजलपुर क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिल का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर उसे जब्‍त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। इस प्रकार जिले में पुलिस ने कुल 7 वाहन जब्‍त किए है। उज्जैन महाकाल थाना पुलिस ने वाहन चोरी का पर्दाफाश करते हुए 02 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की 07 मोटरसाइकिलें जब्‍त कीं।

खंडवा खंडवा पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह को गिरफ्तार कर 04 वाहन जब्‍त किए। वहीं हरसूद थाना क्षेत्र की चौकी आशापुर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल एवं नकदी सहित 51 हजार 500 रूपये की संपत्ति जब्‍त की। इस प्रकार कुल 5 वाहन जब्‍त किए। आगर मालवा

कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल से मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की 05 मोटरसाइकिलें एवं 02 चेसिस जब्‍त किए। शाजापुर जिले की कालापीपल पुलिस ने अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्‍जे से चोरी की 04 मोटरसाइकिलें जब्‍त कीं। राजगढ़

खिलचीपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में 01 आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई 04 मोटरसाइकिलें, कीमत लगभग 2 लाख 80 हजार रूपए, जब्‍त कीं है। टीकमगढ़ जिले की कोतवाली पुलिस ने कुण्डेश्वर मंदिर परिसर की पार्किंग से चोरी हुई 03 मोटरसाइकिलों सहित 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

कटनी जिले की ढीमरखेड़ा पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गई 01 मोटरसाइकिल तथा अमकुही क्षेत्र में 05 चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्‍जे से चोरी की 02 मोटरसाइकिलें जब्‍त की है। इस प्रकार जिले में पुलिस ने कुल 03 वाहन जब्‍त किए। झाबुआ

जिले की कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी एवं मोटर चोरी के मामलों में 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर 03 मोटरसाइकिलें, पानी की मोटर एवं केबल सहित 4 लाख 35 हजार रूपये की संपत्ति बरामद की।

इसी प्रकार दतिया जिले की भाण्डेर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की 01 मोटरसाइकिल, सीहोर जिले की आष्टा पुलिस ने चोरी की 01 मोटरसाइकिल, बैतूल जिले की आमला पुलिस 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर 01 मोटरसाइकिल जब्‍त की।

इसके अतिरिक्‍त सागर जिले की थाना आगासौद एवं चौकी मंडी बामौरा पुलिस ने करीब 900 किलोमीटर तक पीछा कर अंतरराज्यीय डंपर चोर गिरोह का पर्दाफाश कर चोरी गया 01 डंपर, 01 ट्रैक्टर, भोपाल की अशोका गार्डन थाना पुलिस ने चोरी गई 02 महिंद्रा स्कॉर्पियो, देवास जिले के थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्रम् के तहत CCTV कैमरों की मदद से महज 12 घंटे में चोरी गया 01 ट्रक तथा भिंड पुलिस ने चोरी गई 01 वैगन-आर कार जब्‍त की है।

मध्य प्रदेश पुलिस की इन कार्रवाइयों से वाहन चोर गिरोहों में प्रभावी संदेश गया है। पुलिस द्वारा CCTV फुटेज, GPS, ई-रक्षक ऐप, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से चोरी के मामलों का तेजी से खुलासा किया जा रहा है।

D
DD Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।