भोपाल

भोपाल- महिला सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 1 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
भोपाल- महिला सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन

परियोजना की समस्त पर्यवेक्षको की सेक्टरवार समीक्षा के साथ एडब्लूडब्लू को फील्ड में आनेवाली समस्याओं पर भी चर्चा की गई एवं समस्त पात्र हितग्राहियों को समय सीमा में योजनाओं का लाभ प्रदाय करवाने हेतु निर्देशित किया। इसके साथ हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत कार्यशाला का भी आयोजन किया गया।

जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को महिला सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। बाल विवाह को रोकने से लेकर दहेज प्रतिषेध अधिनियम एवं घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम पर भी जानकारी प्रदाय की गई।

कार्यक्रम में बैरसिया परियोजना के परियोजना अधिकारी एवं समस्त पर्यवेक्षकों के साथ120 से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं स्व सहायता समूहों के सदस्य भी उपस्थित थे।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।